फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Accused Kuldeep is on police remand, his entire family is involved in drug trafficking.

Kangra News: आरोपी कुलदीप पुलिस रिमांड पर, पूरा परिवार नशा तस्करी में संलिप्त

Sat, 28 Feb 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 28 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Accused Kuldeep is on police remand, his entire family is involved in drug trafficking.
इंदौरा (कांगड़ा)। डमटाल पुलिस द्वारा 42.64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किए आरोपी कुलदीप कुमार को कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का पूरा परिवार नशा तस्करी के धंधे में लिप्त है। इंदौरा कोर्ट में अवकाश होने के कारण शुक्रवार को आरोपी को कांगड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी कुलदीप कुमार पर पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। वहीं, उसके माता-पिता का रिकॉर्ड और भी गंभीर है।
विज्ञापन

कुलदीप के पिता गोशा पर वर्ष 2014 से 2020 के बीच नशा तस्करी के पांच मामले दर्ज हुए हैं, जबकि माता बब्बी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत छह मामले वर्ष 2016 से 2021 के बीच दर्ज किए गए हैं। कुलदीप के खिलाफ भी वर्ष 2019 में पठानकोट और 2020 में डमटाल थाने में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से सप्लाई चेन, मुख्य सप्लायरों और उसके संपर्कों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी नशे के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed