फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   accident

खबली दोसड़का में पेड़ से टकराई कार,

Mon, 09 Nov 2020 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
accident
देहरा हादसा
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उपमंडल देहरा में कांगड़ा-होशियारपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित खबली दोसड़का में एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में अगली सीट पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के तीन अन्य लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा सोमवार सुबह करीब नौ बजे पेश आया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कार में सवार चारों लोग जालंधर से नगरोटा बगवां में एक शादी समारोह में जा रहे थे। खबली दोसड़का के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हरनाम सिंह ( 68 ) पुत्र मस्तराम निवासी गढ़ पालमपुर को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल अन्य तीन लोगों शूरवीर सिंह (49) और उसकी पत्नी ममता (42), बेटी कुनिका (22) निवासी भेदरहड़ नगरोटा बगवां को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed