{"_id":"616adc4aad0a5f75f21eac01","slug":"accident-in-bhanai-women-dead-kangra-news-sml3873555159","type":"story","status":"publish","title_hn":"भनेई में इनोवा गाड़ी से टकराने के कारण महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भनेई में इनोवा गाड़ी से टकराने के कारण महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत जवाली-राजा का तालाब मार्ग पर भनेई में इनोवा गाड़ी के साथ टकरा जाने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सेना देवी (40) पत्नी दर्शन सिंह निवासी नगर पंचायत जवाली वार्ड नं-तीन भनेई के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सेना देवी अपने घर से बाहर सड़क में निकली कि अचानक इनोवा गाड़ी के साथ टकरा गई। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जवाली लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सिविल अस्पताल जवाली में कार्यरत डॉ. अमन दुआ ने बताया कि महिला की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। इसकी जवाली पुलिस को सूचना दी गई। जवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
महिला का पति सुदर्शन कुमार फर्नीचर का काम करता है। महिला अपने पीछे पति, दो बेटों अमन और साहिल को छोड़ गई। एसपी खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि इनोवा को भी कब्जे में लिया जाएगा।