फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ABVP workers detained for protesting in Dharamshala

Kangra News: धर्मशाला में प्रदर्शन के लिए एकत्रित एबीवीपी कार्यकर्ता हिरासत में लिए

Tue, 02 Dec 2025 08:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 02 Dec 2025 08:58 AM IST
विज्ञापन
ABVP workers detained for protesting in Dharamshala
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने संगठन के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। एबीवीपी की योजना केंद्रीय विश्वविद्यालय से कचहरी तक प्रदेश सरकार के खिलाफ शव यात्रा निकालने की थी।
विज्ञापन

इससे पहले की एबीवीपी कार्यकर्ता प्रदर्शन शुरू करते पुलिस टीम कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच गई और छात्रों को रोकते हुए हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार सुबह 11:00 बजे प्रस्तावित इस प्रदर्शन से पहले पुलिस ने 22 एबीवीपी कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लिया। बाद में सभी को पुलिस थाना धर्मशाला में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राहुल राणा ने आरोप लगाया कि संगठन शिक्षा और रोजगार संबंधी मुद्दों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है। विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद सरकार ने पुलिस के जरिये छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कुछ छात्रों की परीक्षा भी थी, फिर भी उन्हें बिना कारण हिरासत में लिया गया। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार छात्रों के मुद्दे दबाने की कोशिश करेगी तो इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते और बिना अनुमति प्रदर्शन किए जाने पर छात्रों को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शन के लिए इकट्ठे कुछ युवाओं के पास पहचानपत्र नहीं थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी विद्यार्थियों को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed