{"_id":"68e815c89e3907644502d3fa","slug":"abvp-roars-against-nsui-in-dharamshala-cu-kangra-news-c-95-1-ssml1021-200308-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला सीयू में एनएसयूआई के खिलाफ गरजी एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला सीयू में एनएसयूआई के खिलाफ गरजी एबीवीपी
विज्ञापन
धर्मशाला के केंद्रीय विवि में मांगों के लिए प्रदर्शन करते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता।
धर्मशाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद ने यह प्रदर्शन कैंपस में अपनी प्रतिद्वंदी छात्र संगठन एनएसयूआई के खिलाफ किया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद ने ऊना काॅलेज में परीक्षा के दौरान हुई धांधली को लेकर रोष जताया।
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी हिमाचल प्रदेश की प्रांत मंत्री नैंसी अटल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से 25 सितंबर को प्रदेशभर के तमाम महाविद्यालयों में एमए अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया लेकिन ऊना महाविद्यालय से एक छात्र की एचपीयू की ओर से तैनात किए गए एग्जामिनर को दो उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुईं। ये दोनों उत्तर पुस्तिकाएं उस छात्र की हैं, जो एनएसयूआई पदाधिकारी है और उसकी ओर से दो उत्तर पुस्तिकाएं प्रदान की गईं, जिसमें कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
नैंसी अटल ने कहा कि जब एचपीयू के एग्जामिनर को दो ऐसी उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं, जिसमें एक खाली थी और एक भरी हुई थी। जब ये मामला सामने आया है तो एबीवीपी इस मामले की जांच करवाना चाहती है, मगर इसे कहीं न कहीं सियासी दबाव बनाकर छुपाने का प्रयास हो रहा है, जिसे विद्यार्थी परिषद कभी नहीं होने देगी।