फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ABVP protests at Palampur College, administration calls police

Kangra News: पालमपुर कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, प्रशासन ने बुलाई पुलिस

Sat, 20 Sep 2025 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 20 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
ABVP protests at Palampur College, administration calls police
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा कॉलेज पालमपुर की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई ने मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया, जिससे माहौल गरमा गया। एबीवीपी ने कहा है कि कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की आवाज दबाने के लिए पुलिस बुलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

एबीवीपी ने बताया कि छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कई समस्याओं को उठाया था। इनमें महाविद्यालय में पानी पीने के कूलरों की स्थिति सुधारना, बीबीए और बीसीए ब्लॉक में पानी निवारण की समस्या, महाविद्यालय की साफ-सफाई सुनिश्चित करना और सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति देना शामिल था। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन अब हर फैसले राजनेताओं को दबाव में ले रहा है।
विज्ञापन

इकाई मंत्री अंकित कपूर ने कहा कि मांगों पर कॉलेज प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद एबीवीपी और छात्रों ने लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन किया, लेकिन प्रशासन ने डराने-धमकाने और आवाज दबाने के लिए पुलिस बुला ली। उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाने तक की धमकी दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ, तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. पंकज सूद ने कहा कि धरने में कुछ आउटसाइडर शामिल थे और कुछ ने अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया। पुलिस को केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed