फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ABVP protest against atrocities against women, burnt effigy of Mamata government

Kangra News: महिलाओं से अत्याचार को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, फूंका ममता सरकार का पुतला

Wed, 28 Feb 2024 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 28 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
ABVP protest against atrocities against women, burnt effigy of Mamata government
धर्मशाला के केंद्रीय विश्वविद्यालय में बेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला जलाते हुए एबीवीपी का
धर्मशाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर मंगलवार को धर्मशाला विवि परिसर में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार का पुतला भी फूंका। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला की इकाई सचिव हीना वर्मा ने कहा कि वर्ष 2011 से पश्चिम बंगाल में टीएमसी का राज है। जब से टीएमसी की सरकार सत्ता में आई है, तब से प्रदेश में महिलाओं के साथ आए दिन बलात्कार और यौन शोषण की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

महिलाओं पर अत्याचार करने वाले पश्चिम बंगाल की सत्तासीन पार्टी के ही नेता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के नेता सर्वे के नाम पर आए दिन घरों में जाकर यह देखते थे कि कौन सी महिला सुंदर है, रात को उस महिला को पार्टी ऑफिस में बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। विद्यार्थी परिषद केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने और अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed