{"_id":"666cc7e2a12e5e69350fc0c4","slug":"abvp-demonstrated-in-agricultural-university-on-fee-increase-kangra-news-c-95-1-ssml1021-137541-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: फीस वृद्धि पर एबीवीपी ने कृषि विवि में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: फीस वृद्धि पर एबीवीपी ने कृषि विवि में किया प्रदर्शन
Sat, 15 Jun 2024 04:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने फीस की बढ़ोतरी को लेकर कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। फिलहाल यह सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की ओर से हाल ही में फीस बढ़ोतरी की जारी अधिसूचना के विरोध में किया गया। इसमें छात्र शुल्क में दो से पांच प्रतिशत की वृद्धि और दो लाख रुपये की वृद्धि की घोषणा की गई थी। इस सांकेतिक प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। विवि की इकाई के अध्यक्ष अभय वर्मा ने कहा कि किस तरह से शुल्क वृद्धि छात्रों, विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर अनुचित कठिनाई डालती है।
उन्होंने कहा कि शुल्क में दो से पांच प्रतिशत की यह वृद्धि कई छात्रों के लिए अपनी शिक्षा जारी रखना मुश्किल बना देगी। एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोकुल लखनारा ने कुलपति के निरंकुश रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए कई बार अपील करने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एबीवीपी प्रतिनिधियों ने कहा कि कुलपति उनकी मांगों को नजरअंदाज करते रहे, तो विरोध प्रदर्शन और तेज हो होगा। इससे विश्वविद्यालय पूरी तरह से बंद हो सकता है और आगे की कार्रवाई के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।