{"_id":"67d5936db58779928c05025f","slug":"abhay-singh-rawat-of-thakurdwara-became-lieutenant-in-the-army-kangra-news-c-95-1-kng1037-169180-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ठाकुरद्वारा के अभय सिंह रावत बने सेना में लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ठाकुरद्वारा के अभय सिंह रावत बने सेना में लेफ्टिनेंट
Sun, 16 Mar 2025 08:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 16 Mar 2025 08:17 AM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कमीशन हासिल करने के उपरांत अभय रावत अपने माता-पिता के साथ। स्रोत: परिजन
मारंडा (कांगड़ा)। ठाकुरद्वारा के रायपुर टी-एस्टेट के निवासी अभय सिंह रावत ने सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त किया है। उन्होंने यह सम्मान ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई से प्राप्त किया। इसके साथ ही उनकी मीकटिला कंपनी ने चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल किया, जिसके लिए उन्हें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के बैनर से सम्मानित किया गया।
अभय ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली और नागपुर से प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने हिसलोप कॉलेज नागपुर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। अभय एक समर्पित एनसीसी कैडेट भी रहे और दिल्ली में आयोजित थल सेना शिविर में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। अभय के पिता, मेजर महेंद्र सिंह रावत, जिन्होंने प्रथम गोरखा राइफल्स में मेजर के रूप में सेवा दी, 2000 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में उप महाप्रबंधक के पद पर भी आसीन रहे। अभय की माता, राकेश रावत, एक गृहिणी हैं। अभय सिंह रावत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों को दिया।