फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A vehicle loaded with Khair wood was caught in Jakhbad

Kangra News: जखबड़ में खैर की लकड़ी से भरी गाड़ी पकड़ी, आरोपी भागे

Sun, 09 Mar 2025 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 09 Mar 2025 07:34 AM IST
विज्ञापन
A vehicle loaded with Khair wood was caught in Jakhbad
वन परिक्षेत्र रे में खैर के मोछों से लदी पकड़ी गई गाड़ी। स्त्रोत विभाग
रे (कांगड़ा)। वन परिक्षेत्र रे में विभागीय टीम ने शुक्रवार रात एक टवेरा गाड़ी से खैर की लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। गाड़ी जखबड़ के पास पकड़ी गई। गाड़ी में खैर के मोच्छे भरे थे। गाड़ी से खैर के पेड़ काटने के लिए इस्तेमाल किया गया आरा भी बरामद हुआ। वाहन पर दोनों ओर नंबर प्लेट नहीं थी।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर रविंद्र सिंह ने बताया कि रूटीन गश्त के दौरान मानगढ़ के पास नाका लगाया था। रात करीब 2:30 बजे जंगल से एक बाइक निकली, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं रुकी। कुछ ही सेकेंड के बाद वहां से एक टवेरा गाड़ी निकली, जिसको रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक गाड़ी को भगा ले गया। वन विभाग की टीम ने 12 किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन गाड़ी पकड़ में नहीं आई।
विज्ञापन

इसपर कुडल पंचायत के प्रधान हरपाल सिंह को रास्ता रोकने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्होंने अपना ट्रैक्टर पुल के समीप बीच रास्ते में खड़ा कर दिया, जिससे कि कोई भी गाड़ी आगे न जा सके। तस्करों ने ट्रैक्टर को टक्कर मारकर दूसरा रास्ता पकड़ लिया। आखिरकार वे गाड़ी छोड़कर फरार हो गए और जाते-जाते नंबर प्लेट भी निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से भागते समय आरोपी रास्ते में गाड़ी के कागजात भी फेंक गए, जिन्हें वन विभाग की टीम ने कब्जे में ले लिया है। डीएफओ नूरपुर अमित शर्मा ने बताया कि खैर तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed