फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A truck got stuck outside Dharamshala Hospital after the trench cover collapsed.

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल के बाहर ट्रेंच का ढक्कन टूटने से फंसा ट्रक

Fri, 08 May 2026 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
A truck got stuck outside Dharamshala Hospital after the trench cover collapsed.
धर्मशाला-पालमपुर रोड़ पर बड़ोल में ट्रक खराब होने से लगा जाम। जागरूक पाठक
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना धर्मशाला के तहत बनाए गए स्मार्ट रोड की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शुक्रवार को धर्मशाला अस्पताल के बाहर सड़क किनारे बने ट्रेंच (नाली) का ढक्कन अचानक टूट जाने से एक ट्रक उसमें फंस गया जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

ट्रक जैसे ही अस्पताल के बाहर सड़क किनारे पहुंचा तो ट्रेंच का कंक्रीट ढक्कन भार सहन नहीं कर पाया और अचानक धंस गया। इससे ट्रक का एक पहिया नाली में फंस गया। ट्रक फंसने से मरीजों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट रोड निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है जिसके कारण नई बनी सड़क और उससे जुड़े ढांचे लगातार नुकसान झेल रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कार्य की गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतर रही। यदि ट्रक की जगह कोई एंबुलेंस या अन्य आपातकालीन वाहन होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला अस्पताल के बाहर टूटे ट्रेंच के ढक्कन को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। कोतवाली में निजी मॉल के पास कार्य चल रहा है। ठेकेदार को बोलकर ढक्कन को भी ठीक करवा दिया जाएगा। -केवल शर्मा, एसडीओ, स्मार्ट सिटी धर्मशाला

-----------------------
चरान पुल के पास ट्रक खराब, डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम
धर्मशाला। धर्मशाला-पालमपुर मार्ग पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे चरान पुल के पास एक ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया। इस वजह से सड़क की दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक कामकाज पर आने वाले कर्मचारियों और विद्यार्थियों को परेशानी हुई। खराब ट्रक के कारण जाम चरान से दाड़ी तक पहुंच गया। जैसे ही यातायात पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो दो कर्मचारियों ने जाम को खुलवाने का जिम्मा उठाया। उन्होंने बाद में ट्रक को सड़क से हटवाया। ब्यूरो

धर्मशाला-पालमपुर रोड़ पर बड़ोल में ट्रक खराब होने से लगा जाम। जागरूक पाठक

धर्मशाला-पालमपुर रोड़ पर बड़ोल में ट्रक खराब होने से लगा जाम। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed