{"_id":"6a189164ddfebb691902f658","slug":"a-truck-breakdown-in-didvin-caused-traffic-jams-causing-problems-for-drivers-kangra-news-c-94-1-hmp1026-195143-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डिडवीं में ट्रक खराब होने से लगा जाम, वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डिडवीं में ट्रक खराब होने से लगा जाम, वाहन चालक परेशान
Fri, 29 May 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 29 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
मटौर शिमला मार्ग पर डिडवीं के पास खराब हुआ ट्रक। संवाद
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। मटौर-शिमला मार्ग पर ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के तहत डिडवीं में चढ़ाई पर टायर लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक खराब हो गया। ट्रक के बंद होने से मार्ग वनवे हो गया, जिससे जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार ट्रक सुबह करीब दस बजे खराब हुआ था, लेकिन शाम चार बजे तक भी उसे ठीक नहीं किया जा सका। चालक ने बताया कि वह बिलासपुर से पालमपुर के लिए टायर लेकर जा रहा था, तभी डिडवीं के पास ट्रक अचानक खराब हो गया।
चालक के अनुसार ट्रक को ठीक करने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां चढ़ाई अधिक होने के कारण अक्सर वाहन खराब हो जाते हैं और चढ़ाई नहीं चढ़ पाते, जिससे यातायात प्रभावित होता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। संवाद