{"_id":"6713dfb133704db8520af06d","slug":"a-teacher-from-sanganed-school-will-come-to-bhint-to-teach-children-for-15-days-kangra-news-c-88-1-ssml1004-135464-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: संगनेड़ स्कूल से 15-15 दिन के लिए बच्चों को पढ़ाने के लिए भैंठ आएगा अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: संगनेड़ स्कूल से 15-15 दिन के लिए बच्चों को पढ़ाने के लिए भैंठ आएगा अध्यापक
Sat, 19 Oct 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
चंबा में सलूणी के भैंठ स्कूल में पूछताछ करती पुलिस टीम।स्त्रोत जागरूक पाठक
सलूणी (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भैंठ में सोमवार से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। शनिवार को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सलूणी जगदीश कुमार ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग के अनुसार कुक के साथ मारपीट करने वाले अध्यापक को बदल दिया गया है। अब संगनेड़ स्कूल से 15-15 दिन के लिए भैंठ स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अध्यापक आएगा। बैठक के दौरान सीएचटी चमन सिंह, देस राज, थाना प्रभारी किहार अनिल वालिया सहित ग्राम पंचायत प्रधान सुरेश कुमार सहित अध्यापक मौजूद रहे।
गौरतलब है कि 16 अक्तूबर को स्कूल में तैनात अध्यापक पर कुक के साथ डंडे से मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट में कुक को चोटें आई हैं। बहरहाल, अध्यापक का यह रवैया देख अभिभावक भी सहम गए। उन्होंने निर्णय लिया कि जब तक मारपीट करने वाला अध्यापक स्कूल में रहेगा, वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। इस मसले पर शनिवार को संयुक्त बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि भैंठ स्कूल में अब नए अध्यापक अपनी सेवाएं देंगे। इस बारे शिक्षकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सलूणी जगदीश कुमार ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब संगनेड़ स्कूल से अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के लिए आएंगे। कहा कि अभिभावकों की मांग पर मारपीट करने वाले अध्यापक को बदल दिया गया है।
विज्ञापन
--