फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A statue of Bhimrao Ambedkar will be installed in Baijnath.

Kangra News: बैजनाथ में स्थापित होगी भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा

Thu, 10 Sep 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 10 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A statue of Bhimrao Ambedkar will be installed in Baijnath.
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की 25 वर्षों से लंबित मांग को आखिरकार प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस निर्णय से अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों में भारी उत्साह है। विभिन्न संगठनों ने प्रतिमा को एसडीएम कार्यालय, सचिवालय व डीएसपी कार्यालय के समीप स्थित चौक पर स्थापित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

बुधवार को कबीर पंथी महासभा के को-ऑर्डिनेटर राजकुमार, रविदास महासभा के प्रधान मिलाप चंद, वाल्मीकि सभा के जिला प्रधान राजेश और अनुसूचित जाति विकास निधि मंच के प्रधान संजय भाटिया सहित अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा के प्रयासों से यह ऐतिहासिक मांग पूरी हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि प्रतिमा का निर्माण मार्च 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि आगामी जयंती पर इसका भव्य उद्घाटन किया जा सके। प्रतिनिधियों ने इसे सामाजिक समानता और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed