फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A six-year-old girl died of snakebite in Nagrota Surian

Kangra News: नगरोटा सूरियां में सर्पदंश से छह साल की बच्ची का मौत

Wed, 01 Oct 2025 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 01 Oct 2025 07:28 AM IST
विज्ञापन
A six-year-old girl died of snakebite in Nagrota Surian
नगरोटा सूरियां/बरियाल (कांगड़ा)। पंचायत नगरोटा सूरियां के वार्ड पांच की 6 वर्षीय बच्ची अवनी की सर्पदंश से मौत हो गई। अवनी के पिता राजेश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता ज्योति गृहिणी हैं।
विज्ञापन

पिता राजेश ने बताया कि रात में बच्ची को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी वीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया और मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया सर्पदंश की आशंका जताई जा रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होंगे। अंत्येष्टि में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। पंचायत नगरोटा सूरियां की प्रधान रजनी महाजन ने मृतिका के गरीब परिवार को आर्थिक सहायता देने की सरकार और प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed