फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A plan will have to be made to link tourism with education: Dr. Amarjeet

टूरिज्म को एजुकेशन से जोड़ने को बनानी होगी योजना : डॉ. अमरजीत

Fri, 26 Sep 2025 04:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:00 AM IST
सार

धर्मशाला के राजकीय डिग्री कॉलेज में टूरिज्म त्रिगर्त कार्निवल के दौरान शिक्षा और पर्यटन को जोड़ने पर जोर दिया गया। उच्च शिक्षा निदेशक ने इस पहल को सरकार की प्राथमिकता बताया। इससे स्थानीय पर्यटन को वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
A plan will have to be made to link tourism with education: Dr. Amarjeet

विस्तार

धर्मशाला। राजकीय डिग्री काॅलेज धर्मशाला में टूरिज्म त्रिगर्त कार्निवल के दौरान वीरवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. अमरजीत शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान डाॅ. अमरजीत शर्मा ने कहा कि टूरिज्म को एजुकेशन के साथ कैसे जोड़ा जाए, इसको लेकर कालेज प्रिंसिपल और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को मिल बैठकर योजना बनानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सरकार की भी प्राथमिकता में शामिल है। इससे यहां टूरिज्म को भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में पहचान दिलाई जा सकेगी। काॅलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का उद्देश्य यही है कि बच्चे इनमें बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें। वीवॉक जैसे कोर्सेज भारत में वोकेशनल एजुकेशन और स्किल जोड़ दिया जाए तो ये चार फीसदी हैं। साउथ कोरिया में यह आंकड़ा 95, अमेरिका और अन्य यूरोपियन देशों में 80 फीसदी से ज्यादा है। उयुवाओं में नशे की लत पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर काॅलेज में एंट्री ड्रग स्क्वायड बनाया है और प्रिंसिपल को स्क्वायड का हेड बनाया है, जिसकी शिक्षा विभाग स्वयं निगरानी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed