{"_id":"67f4245c45affe15d2040c0b","slug":"a-person-who-came-from-gujarat-to-leave-the-body-died-after-falling-into-a-ditch-kangra-news-c-399-1-sml1046-286147-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गुजरात से शव छोड़ने आए व्यक्ति की खाई में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गुजरात से शव छोड़ने आए व्यक्ति की खाई में गिरकर मौत
Tue, 08 Apr 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
खुंडियां (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी के तहत खुंडियां के टिप गांव में गुजरात से शव छोड़ने आए व्यक्ति की खाई में गिरकर मौत हो गई। टिप गांव के चालक मेहर चंद की गुजरात में 4 अप्रैल को करंट लगने से मौत हो गई थी। मेहर चंद के शव को छोड़ने के लिए गुजरात से एंबुलेंस में दो चालक और एक सहायक टिप गांव में पहुंचा।
वाहन चालक जब वापस जाने के लिए गाड़ी मोड़ने लगा तो उसके साथ आए सहायक धर्मेश (39) निवासी पलफान, गुजरात सड़क पर खड़े थे। इस दाैरान पैर फिसलने से वह खाई में गिर गए। जिससे उनके सिर पर गहरी चोट आई। उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों गुजरात भेज दिया है।