फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A person was defrauded of 1.5 lakh under the pretext of arranging their marriage.

Kangra News: व्यक्ति की शादी करवाने के नाम पर व्यक्ति से डेढ़ लाख की ठगी

Sat, 08 Aug 2026 09:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 08 Aug 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
A person was defrauded of 1.5 lakh under the pretext of arranging their marriage.
लंबागांव (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर के एक व्यक्ति ने बेटे की शादी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में लंबागांव थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि एक बिचौलिए ने स्वयं को मैरिज ब्यूरो का संचालक बताकर उनके बेटे का विवाह एक युवती से धार्मिक स्थल पर करवाया था। इसके एवज में आरोपी ने एक लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली। शादी के अगले ही दिन युवती के परिजनों ने जरूरी सामान व दस्तावेज देने के बहाने नवविवाहित जोड़े को बुलाया और 50 हजार रुपये की शॉपिंग कराने के नाम पर दूसरे शहर ले गए।
विज्ञापन

वहां मौका देखकर युवती अपने साथ आए लोगों के साथ मौके से भाग गई। पीड़ित का आरोप है कि शादी के लिए दी गई नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और शॉपिंग के खर्च को मिलाकर उन्हें भारी आर्थिक चूना लगा है। पीड़ित का कहना है कि यह एक सुनियोजित गिरोह है, जो फर्जी शादियां करवाकर लोगों को अपना शिकार बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है। मामले के तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed