फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A master plan will be prepared to develop major temples: DC

प्रमुख मंदिरों को विकसित करने के लिए बनेगा मास्टर प्लान : डीसी

Sat, 15 Nov 2025 01:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
A master plan will be prepared to develop major temples: DC
धर्मशाला। जिले के प्रमुख शक्तिपीठों सहित सरकार की ओर से अधिकृत मंदिरों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इस बाबत सभी उपमंडलाधिकारियों को इस दिशा में त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। धर्मशाला में मंदिर न्यासों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि ज्वालामुखी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों के सहयोग से संपर्क किया गया है। इसी तरह चामुंडा और ब्रजेश्वरी व डमटाल मंदिरों के लिए विशेषज्ञ एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कांगड़ा के बज्रेश्वरी धाम की बाण गंगा में आरती आरंभ करने के लिए भी उपयुक्त कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ज्वालामुखी के भैरव, अष्टभुजा तथा तारा देवी मंदिर के उचित रखरखाव के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। सभी मंदिरों में चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन लंगर बुकिंग और ऑनलाइन दर्शन जैसी डिजिटल सेवाएं भी सुविधा आरंभ की जाएंगी। बैरवा ने मंदिर के चढ़ावे इत्यादि के रखरखाव की ओर भी विशेष ध्यान देने तथा नियमित तौर पर भंडारण कक्ष का निरीक्षण करने के निर्देश भी संबंधित मंदिर अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने प्रमुख मंदिर मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी कारगर कदम उठाने के लिए कहा है। इस अवसर पर मंदिर न्यासों के माध्यम से संचालित किए जा रहे गोसदनों को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने मंदिर न्यासों में ऑडिट पैरा के निपटारे के लिए भी उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर एडीएम शिल्पी बेक्टा, एसडीएम ज्वालामुखी संजीव कुमार, एसडीएम इंदौरा, एसडीएम बैजनाथ, एसडीएम धर्मशाला और मंदिर अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed