फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A nine-member ward committee will monitor development works in the ward.

Kangra News: कंड में विकास कार्यों पर नजर रखेगी नौ सदस्यीय वार्ड समिति

Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A nine-member ward committee will monitor development works in the ward.
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के कंड वार्ड में शुक्रवार को आयोजित वार्ड सभा में विकास कार्यों की निगरानी के लिए नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इसमें पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया है। सभा में खस्ताहाल रास्तों, कचरा निस्तारण, अंत्योदय सूची में पात्र परिवारों को शामिल करने और हाउस टैक्स सहित विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद अनोज बिष्ट ने बताया कि गठित समिति वार्ड में होने वाले विकास कार्यों का निरीक्षण करेगी। सभा में स्थानीय लोगों ने वार्ड के खस्ताहाल रास्तों की समस्या उठाते हुए उनके सुधार की आवश्यकता पर चर्चा की। इसके अलावा अंत्योदय सूची में पात्र परिवारों को शामिल करने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

भूमिगत कूड़ेदान हटाए जाने के बाद खुले में कूड़ा फेंकने की समस्या भी सभा में उठी। इस पर खुले में कचरा डालने वालों पर नजर रखने की जरूरत बताई गई। वहीं, हाउस टैक्स लगाने से पहले वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का मुद्दा भी उठाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed