{"_id":"6ae4bd928012fddffe0db8a9","slug":"illegal-encroachment-removed-from-the-matlahad-samlana-road-kangra-news-c-95-1-kng1047-264179-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मतलाहड़-समलाना मार्ग से अवैध कब्जा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मतलाहड़-समलाना मार्ग से अवैध कब्जा हटाया
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग और पंचायत के संयुक्त प्रयासों से मतलाहड़-समलाना मार्ग पर मतलाहड़ के समीप अवैध कब्जा हटाकर सड़क को चौड़ा किया गया। नरगाला पंचायत के वार्ड-दो में सड़क तंग होने के कारण स्थानीय लोगों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पंचायत की पहल पर राजस्व विभाग ने जमीन की निशानदेही की। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से अवैध कब्जा हटाया गया। सड़क चौड़ी होने से अब वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान अश्विनी चौधरी, शिव कुमार धीमान, बीडीसी सदस्य सुमना देवी, उपप्रधान पंकज गुलेरिया, वार्ड सदस्य अंजू बाला, वीना देवी, पूजा देवी और बूरी सिंह सहित लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। संवाद