फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A major uproar erupted in the smallest Uhal ward, with Vijay recommended for expulsion.

Kangra News: सबसे छोटे ऊहल वार्ड में बड़ा बखेड़ा, विजय को निष्कासित करने की सिफारिश

Sat, 30 May 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 30 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A major uproar erupted in the smallest Uhal ward, with Vijay recommended for expulsion.
सुजानपुर (हमीरपुर)। जिला परिषद हमीरपुर के ऊहल वार्ड में भाजपा के भीतर सियासी घमासान गहराता जा रहा है। आबादी के लिहाज से जिले का सबसे छोटा जिप वार्ड इस समय सबसे बड़े राजनीतिक बखेड़े का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल बमसन ने अब पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय बहल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी है।शुक्रवार को आयोजित भाजपा मंडल बमसन की बैठक में प्रस्ताव पारित कर विजय बहल के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

यह प्रस्ताव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को भेजी गई शिकायत के साथ संलग्न किया गया है। शिकायत की प्रति भाजपा जिलाध्यक्ष को भी भेजी गई है। इससे पहले भी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने वाले कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, जिला परिषद वार्ड ऊहल में भाजपा समर्थित प्रत्याशी मंगलेश ठाकुर के खिलाफ भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सुमन चौहान और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व सचिव ज्योति ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। दोनों नेताओं के नाम शुरुआत में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पैनल में शामिल थे।
पहले भाजपा ने ज्योति ठाकुर को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया, लेकिन कुछ घंटों बाद सूची में बदलाव करते हुए मंगलेश ठाकुर को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इस फैसले के बाद सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए और सुमन चौहान व ज्योति ठाकुर दोनों ने निर्दलीय तौर पर चुनावी मैदान संभाल लिया।

पार्टी हाईकमान ने शिकायत मिलने पर दोनों नेताओं को पदमुक्त कर दिया था। अब इसी विवाद के बीच प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय बहल पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में एक वीडियो और कुछ तस्वीरों को आधार बनाया गया है, जिनमें विजय बहल मतदान के दिन जंदडू पंचायत क्षेत्र के मतदान केंद्र के बाहर दिखाई दे रहे हैं।
आरोप लगाया गया है कि उन्होंने यहां पार्टी समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विधानसभा उपचुनावों के दौरान भी उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्य किया था। हालांकि विजय बहल ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।





कोट्स

पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। वर्ष 1982 से पार्टी से जुड़ा हूं। मेरा जिप वार्ड दरोगण पति कोट है। इस वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जाएगी। कारोबारी होने के नाते क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जाना होता है। ऊहल जिप वार्ड के जंदडू क्षेत्र में भी इसी सिलसिले में गया था। वहां किसी के समर्थन अथवा विरोध में प्रचार नहीं किया। लगाए गए आरोप आधारहीन हैं। -विजय बहल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, हिमाचल भाजपा




मंडल की ओर से शिकायत, प्रस्ताव और कुछ साक्ष्य मिले हैं। उपलब्ध करवाए गए प्रमाणों में फिलहाल पार्टी विरोधी गतिविधियों का कोई ठोस आधार सामने नहीं आया है। विजय बहल जंदडू क्यों गए थे, इस बारे में वह स्वयं स्पष्ट कर सकते हैं। व्यक्तिगत गतिविधियों पर संबंधित व्यक्ति ही जवाब दे सकता है। -राकेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष, भाजपा हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article