फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A glimpse of the Chief Minister's love for Kangra in the government's budget

Kangra News: सरकार के बजट में मुख्यमंत्री के कांगड़ा प्रेम की झलक

Tue, 18 Mar 2025 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of the Chief Minister's love for Kangra in the government's budget
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बजट में उनके कांगड़ा प्रेम की झलक दिखी है। उन्होंने बजट के दौरान धर्मशाला में रेहड़ी लगाकर सब्जी बेचने वाली एक लड़की और ज्वालाजी में एक ऋण के बोझ तले दबी अनाथ युवती के संघर्ष की कहानी बयां करते हुए सरकार की योजनाओं से इस वर्ग को लाभान्वित करने की पहल की। इसके अलावा महत्वपूर्ण परियोजनाओं, जिनमें ढगवार का अत्याधुनिक मिल्क प्लांट, तपोवन में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण, पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियां, आइस और सोलर स्केटिंग रिंक, बनखंडी का चिड़ियाघर, जयसिंहपुर में खेल स्टेडियम समेत किसान-बागवान, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और पर्यटन के क्षेत्र में विकास की योजनाओं का खाका प्रदेश की जनता के सामने रखा।
विज्ञापन

दरअसल कांगड़ा में सियासी आरोप लगते रहे हैं कि जिले से प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्रियों का कोटा पूरा नहीं है। इसलिए कांगड़ा के विकास की बागडोर मुख्यमंत्री ने खुद संभाल ली है। सरकार धर्मशाला में 50 बिस्तरों वाला एकीकृत आयुष अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू करेगी। वर्तमान में यहां जिला आयुष अस्पताल में महज 20 मरीजों के लिए बिस्तरों की सुविधा है। इसके अलावा पायलट आधार पर पपरोला के आयुष अस्पताल में पर्यटकों और आम जनता के लिए वेलनेस पंचकर्मा शुरू किया जाएगा। आचार्य चरक योजना की शुरुआत भी की जाएगी। इसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी आयुष अस्पतालों और औषधालयों में मरीजों को निशुल्क जांच और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस योजना के तहत 20 प्रकार की नैदानिक जांच और आवश्यक औषधि सूची में शामिल 150 से अधिक आयुष दवाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी। इससे प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण पारंपरिक चिकित्सा सेवा मिलेगी और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान मिलेगा। नशे की चपेट में आ रहे लोगों को नशे से बचाने के लिए मेडिकल काॅलेज टांडा में नोडल स्तर का एक नशा निवारण केंद्र स्थापित किया जाएगा
विज्ञापन


पालपमुर में वूल ग्रेडिंग-कम-मार्केटिंग सेंटर
वूल फेडरेशन के माध्यम से ऊन के सही रखरखाव के लिए 450 वर्ग मीटर आकार के स्टोर का निर्माण वूल ग्रेडिंग-कम-मार्केटिंग सेंटर बनूरी पालमपुर में किया जा रहा है। ढगवार में आधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट के अलावा यहां पर नई केंद्रीय परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना, दुग्ध उत्पादकों और तकनीकी व्यक्तियों को प्रशिक्षण और दूध खरीद इकाइयों का डिजिटलीकरण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed