फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A flood of faith surged in Shaktipeeths amidst the rain

Kangra News: बारिश के बीच शक्तिपीठों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 30 Jul 2025 09:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 30 Jul 2025 09:44 AM IST
विज्ञापन
A flood of faith surged in Shaktipeeths amidst the rain
सावन अष्टमी मेले के दौरान श्री ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा में उमड़ा भक्तों का सैलाब। -स्रोत : जाग - फोटो : सावन अष्टमी मेलों के दौरान श्री ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा में उमड़ा भक्तों का सैलाब। -स्रोत : जागरुक पाठक
ज्वालामुखी/चामुंडा (कांगड़ा)। श्रावण अष्टमी के पांचवें दिन कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों में भक्तों की श्रद्धा चरम पर रही। दिनभर हुई बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकी और मंदिरों में लंबी कतारें लगी रहीं। मंगलवार को कुल जिले के तीनों शक्तिपीठों में 35,500 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन

ज्वालामुखी शक्तिपीठ में सबसे अधिक 18 हजार श्रद्धालु पहुंचे, जहां भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। मुख्य मंदिर मार्ग तक लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि चौथे श्रावण मेले में कुल 3.94 लाख रुपये का चढ़ावा माता के चरणों में समर्पित हुआ।
विज्ञापन

कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में 10 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने बताया कि पांचवें मेले के दौरान प्रदेश और अन्य राज्यों से भक्तों का सैलाब उमड़ा। चौथे मेले में यहां 1,94,336 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया था। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 7,500 श्रद्धालु पहुंचे, जहां चढ़ावे की गणना मेले के अंतिम दिन एक साथ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में सुरक्षा और प्रबंध चाक-चौबंद रहे, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन के अनुसार मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और आने वाले दिनों में यह और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed