{"_id":"67f8198a832d882b3b079a59","slug":"a-flood-of-faith-surged-in-jwalamukhi-but-the-chaos-hurt-the-faith-kangra-news-c-95-1-kng1002-172684-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी में उमड़ा आस्था का सैलाब, अव्यवस्थाओं ने आस्था को पहुंचाई ठेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी में उमड़ा आस्था का सैलाब, अव्यवस्थाओं ने आस्था को पहुंचाई ठेस
Fri, 11 Apr 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर कूड़े के पास लाइनो में खड़े श्रद्धालु। स्रोत: पाठक
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में वीरवार को श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने के बीच व्यवस्थाएं चरमरा गईं। उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे मंदिर मार्ग और बाजार में भारी भीड़ जमा हो गई। सुबह से ही लंगर भवन से मुख्य मंदिर मार्ग तक श्रद्धालुओं की लंबीं कतारें लग गईं। भीड़ का आलम यह था कि धक्का-मुक्की के बीच महिलाएं और बच्चे परेशान रहे। स्थिति तब और खराब हो गई जब मुख्य मार्ग पर गंदगी का अंबार दिखाई दिया, जहां से श्रद्धालुओं को नंगे पांव होकर गुजरना पड़ा।
यूपी से आए श्रद्धालु रवि किशन, मनोहर दास, लक्ष्मण राम, अनीता, सुनीता और बाबूराम ने बताया कि वे हर वर्ष यहां दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन इस बार सफाई और सुरक्षा दोनों ही व्यवस्था असंतोषजनक रहीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आए। वहीं, दुकानदारों नवरत्न, राहुल, दीपू, सन्नी और शिव का कहना है कि लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं लेकिन हर बार भीड़ के बाद ऐसी स्थिति बन जाती है। सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त किया जाना चाहिए, ताकि श्रद्धालु आस्था के साथ-साथ अच्छा अनुभव लेकर लौटें।
वहीं, मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर तुरंत अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे जल्द से जल्द मार्केट से कूड़ा उठाएं, ताकि श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके और दुकानदार जल्द दुकानें खोलें, ताकि जल्द कूड़े का निष्पादन किया जा सके।