फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A deep pit outside the Shiva temple at Baijnath has become a threat to life.

Kangra News: शिव मंदिर बैजनाथ के बाहर गहरा गड्ढा बना जान का दुश्मन

Tue, 07 Apr 2026 08:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
A deep pit outside the Shiva temple at Baijnath has become a threat to life.
शिव मंदिर के बाहर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बना खड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा न्योता। संवाद।
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर के बाहर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के मध्य भाग में पड़ा गहरा गड्ढा दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है। लंबे अरसे से और अब लगातार हो रही बारिश के कारण यह गड्ढा अब और अधिक गहरा हो गया है। कुछ समय पूर्व उच्च मार्ग के तहत इसकी मरम्मत की गई थी लेकिन पानी के कारण यह फिर पुरानी स्थिति में है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहिया वाहन चालक इसका शिकार हुआ और उसकी टांग में गहरी चोट आई है। वहीं, सभी प्रकार के वाहन चालकों के लिए यह परेशानी का कारण है। वाहन चालक इससे बचने के लिए अपने वाहन को मार्ग के एक किनारे से निकाल रहे हैं। इससे राहगीर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

विराज सूद, मुनीश, अजय और अनिल आदि का कहना है कि कोई भी विभाग इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है और इससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने विभाग से जल्द इसकी मरम्मत करवाने का आग्रह किया है। उधर, एनएच के अधिकारी अंकित गिल ने बताया कि जल्द ही इसको ठीक कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed