फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A dam will be constructed near Kali Mata temple with the cost of Rs 17 crore.

Kangra News: 17 करोड़ रुपये से काली माता मंदिर के पास होगा डंगे का निर्माण

Thu, 26 Sep 2024 02:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 26 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
A dam will be constructed near Kali Mata temple with the cost of Rs 17 crore.
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित काली माता मंदिर के पास दोबारा से डंगे का निर्माण इस बार नई तकनीक के साथ किया जाएगा। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से वहां डंगा और सड़क बनाई जाएगी। इस बार ड्रिल मशीन की मदद से पहाड़ी में सरिये डाले जाएंगे और वहां की जमीन को मजबूत किया जाएगा, जिससे की भूस्खलन के कारण सड़क और डंगे को नुकसान न पहुंच सके। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को प्रदेश सरकार के मंजूरी मिल गई है और फाइल स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजी गई है। जैसे की केंद्र से अनुमति मिल पाएगी तो इसके बाद इस डंगे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे मैक्लोडगंज जाने वाले वाहन चालकों को संकरी सड़क में जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि पहले भी लोक निर्माण विभाग की ओर से वहां डंगा लगाया जा रहा था, लेकिन भूस्खलन के कारण डंगा पूरा तरह से तहस-नहस हो गया था। इस वजह से विभाग को करीब 55 लाख रुपये का नुकसान झलना पड़ा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र में बारिश अधिक होने और क्षेत्र जोन-5 में होने के कारण यहां अकसर भूस्खलन होता रहता है। पहले भी कई बार यहां पहाड़ी धंसने के कारण सड़क को नुकसान पहुंचा है। कई बार विशेषज्ञों से इसकी स्टडी भी करवाई गई है, लेकिन इस बार नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे डंगे का खर्चा भी कम होगा और पहाड़ी को भी मजबूती मिलेगी। डंगे के निर्माण के दौरान वहां क्विल मैट भी बिछाई जाएगी, जिससे ग्रास उगेगा और जमीन को अच्छी पकड़ भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मशाला की ओर से इस डंगे के निर्माण के लिए फाइल केंद्र को मंजूरी के लिए भेजी गई है। वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई है। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से काली माता मंदिर के पास डंगे और सड़क का निर्माण किया जाएगा।
- डीएस ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed