{"_id":"625c546f48fc1f2fb046a60a","slug":"a-conspiracy-hatched-against-the-guru-who-showed-the-way-to-crores-of-people-sheeshpal-kangra-news-sml405987262","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह करोड़ लोगों को राह दिखाने वाले गुरु के खिलाफ रचा षड्यंत्र: शीशपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े छह करोड़ लोगों को राह दिखाने वाले गुरु के खिलाफ रचा षड्यंत्र: शीशपाल
विज्ञापन
धर्मशाला। साढ़े छह करोड़ लोगों को सही राह दिखाने वाले डेरा सच्चा सौदा के गुरु गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। बुराई के बादल जल्द ही छटेंगे और सूरज पहले से भी ज्यादा चमक के साथ निकलेगा। यह बात रविवार को हिमाचल प्रदेश की साध-संगत ने डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना माह के आयोजन के दौरान धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में हिमाचल कार्यकारिणी के सदस्य शीश पाल ने कही।
इस दौरान साध-संगत पावन भंडारे में शिरकत करने के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर नाचते-गाते हुए पुलिस मैदान पहुंची। नाम चर्चा के दौरान हिमाचल प्रदेश की साध-संगत ने 138 मानवता भलाई कार्यों को रफ्तार देते हुए 29 जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक आहार की किटें, बैग और 5 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें दीं। इसके अलावा नाम चर्चा पंडाल में ही चिकित्सा जांच शिविर लगाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को फ्री में उचित परामर्श दिया और दवाइयां भी मुफ्त में दी गईं। इस दौरान उपस्थित समस्त साध-संगत ने पूरी एकजुटता के साथ मानवता के भलाई कार्यों को बढ़-चढ़कर करने का हाथ खड़े कर संकल्प लिया।
इस अवसर पर बड़ी एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से गुरु डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के पवित्र अनमोल वचन चलाए गए।