{"_id":"68014e96ef3e48bfd7025999","slug":"a-community-building-for-ex-servicemen-will-be-built-in-narwana-khas-kangra-news-c-399-1-sml1046-290739-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नरवाणा खास में पूर्व सैनिकों के बनेगा सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नरवाणा खास में पूर्व सैनिकों के बनेगा सामुदायिक भवन
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नरवाणा खास पंचायत में भूतपूर्व सैनिकों के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। पूर्व सैनिकों की मांग पर विधायक सुधीर शर्मा ने वीरवार को प्रस्तावित भवन की नींव का पत्थर रखा। भवन के निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस मौके पर सुधीर शर्मा ने दावा किया कि कांगड़ा जिले में अनूठे डिजाइन से अपनी तरह का यह पहला सामुदायिक भवन होगा। भवन में बड़े हाल, विश्राम कक्ष, किचन व ऑफिस के अलावा फ्लैग पोस्ट बनाई जाएगी। पंचायत में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक खेल मैदान भी बनाया जाएगा। उन्होंने नरवाणा खास पंचायत के लिए साढ़े चार लाख रुपये का और बजट मंजूर किया। ब्यूरो
विज्ञापन