{"_id":"69fcf411e62ae41dc20dc0b5","slug":"a-car-fell-from-a-culvert-on-haripur-road-four-passengers-sustained-minor-injuries-kangra-news-c-95-1-kng1004-233527-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हरिपुर मार्ग पर पुलिया से गिरी कार, चार सवारों को हल्की चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हरिपुर मार्ग पर पुलिया से गिरी कार, चार सवारों को हल्की चोटें
Fri, 08 May 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 08 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
बनखंडी हरिपुर दोसड़का से हरिपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुली के नीचे जा गिरी कार।
गुलेर (कांगड़ा)। हरिपुर मार्ग पर वीरवार सुबह करीब 8 बजे एक दिल्ली नंबर की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया के नीचे गिर गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी लोग कार के शीशे तोड़कर बाहर निकले और अपने साथ चल रही 2 अन्य गाड़ियों में बैठकर वहां से चले गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ये गाड़ियां हरिपुर-दोसड़का की ओर जा रहीं थी। क्षेत्र के वाहन चालकों ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वह स्पॉट काफी खतरनाक मोड़ माना जाता है। यहां सड़क संकरी होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यहां पिछले दो महीनों में यह तीसरा हादसा है। बावजूद इसके सड़क किनारे क्रैश बैरियर नहीं लगाए गए हैं। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी रानीताल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद