{"_id":"19-66675","slug":"Kangra-66675-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन मंत्री ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन मंत्री ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन
Kangra
Updated Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश मध्य जलागम विकास परियोजना के तहत धर्मशाला आने वाले प्रशिक्षुओं को आवास के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। परियोजना के तहत धर्मशाला के काला पुल में 31 लाख रुपये की धनराशि से बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन कर दिया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम केवल सिंह पठानिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वन मंत्री भरमौरी ने कहा कि धर्मशाला में मध्य जलागम विकास परियोजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को आवास की असुविधा होती थी। परियोजना के तहत सामुदायिक भवन का निर्माण होने से प्रशिक्षुओं को आवास की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में ही वन मंत्री ने सामुदायिक भवन के प्रांगण में पौधरोपण किया। इस दौरान मुख्य परियोजना निदेशक अवतार सिंह, क्षेत्रीय परियोजना निदेशक पवनेश शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।