{"_id":"19-65590","slug":"Kangra-65590-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों से 19 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों से 19 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
Kangra
Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने बैजनाथ और पपरोला के बाजारों में सब्जी की दुकानों, रेस्टोरेंट और चाय की दुकानों में छापामारी करके 19 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया है। आठ सब्जी की दुकानों में रेट लिस्ट न होने पर चालान कर दिए गए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला अधिकारी मिलाप चंद शांडिल, इंस्पेक्टर मीरां और केसी पुरी के टीम ने बुधवार दोपहर बाद पहले पपरोला और बाद में बैजनाथ बाजार के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर दस्तक देकर यह कार्रवाई की है। विभागीय अधिकारियों को पिछले कुछ समय से दोनों बाजारों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध प्रयोग की सूचनाएं मिल रही थीं। पपरोला बाजार में कार्रवाई के चलते बैजनाथ बाजार के कुछ लोगों को कार्रवाई की सूचना मिल गई और वह सचेत हो गए। कुछ व्यापारियों ने तुरंत व्यापारिक प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस के सिलेंडर निकाल लिए। मिलाप चंद शांडिल ने बताया कि घरेलू गैस का गलत प्रयोग करने और सब्जी की दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा न करने पर 19 सिलेंडरों को जब्त किया गया है और आठ सब्जी वालों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन