{"_id":"6ab191208880ef03720b2346","slug":"a-market-has-started-taking-shape-in-the-gandhi-vatika-vending-zone-kangra-news-c-95-1-kng1046-257052-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गांधी वाटिका के वेंडिंग जोन में सजने लगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गांधी वाटिका के वेंडिंग जोन में सजने लगा बाजार
Tue, 22 Sep 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम धर्मशाला के तहत आई गांधी वाटिका में निर्मित स्ट्रीट वेंडिंग जोन में कारोबारी गतिविधिया
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के अंतर्गत गांधी वाटिका में निर्मित वेंडिंग जोन में अब रेहड़ी-फहड़ी बाजार धीरे-धीरे पूरी तरह आकार लेने लगा है। नगर निगम की ओर से आवंटित किए गए स्थानों पर दो से तीन पंजीकृत वेंडरों ने कारोबार शुरू कर दिया है। इसके साथ ही लंबे समय से वीरान पड़े इस वेंडिंग जोन में कारोबारी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बाजार के नियमित रूप से संचालित होने की मजबूत उम्मीद बंधी है।
नगर निगम सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने संबंधित पंजीकृत दुकानदारों को वेंडिंग जोन में तत्काल कारोबार शुरू करने के लिए तीन दिन का नोटिस जारी किया था। कड़े निर्देशों और नोटिस के बाद कुछ वेंडरों ने तत्परता दिखाते हुए निर्धारित स्थानों पर दुकानें सजा ली हैं। शेष दुकानदारों के भी अगले एक-दो दिनों में अपने-अपने बूथ संभाल लेने की संभावना है।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत गांधी वाटिका में करीब 25 लाख रुपये की लागत से 13 आधुनिक वेंडिंग जोन बूथ स्थापित किए गए हैं। निर्माण पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था ने इन्हें आगामी संचालन के लिए नगर निगम प्रशासन को सौंप दिया था। बीते वर्ष ही पात्र व पंजीकृत रेहड़ी-फहड़ी धारकों को इनका आवंटन कर दिया गया था। अब सभी प्रशासनिक व कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यहां व्यावसायिक गतिविधियां धरातल पर शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
गांधी वाटिका में निर्मित स्ट्रीट वेंडिंग जोन में कारोबार का संचालन शुरू हो चुका है। कुछ दुकानदारों ने यहां दुकानें लगाकर सामान बेचना आरंभ कर दिया है। जिन भी अन्य वेंडरों को यह दुकानें आवंटित की गई हैं, वे भी शीघ्र यहां पहुंचकर अपना काम शुरू करें, ताकि बाजार सुचारू रूप से चल सके। -जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला