{"_id":"19-65431","slug":"Kangra-65431-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे लेने आए बालक को बाइक ने टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे लेने आए बालक को बाइक ने टक्कर मारी
Kangra
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के तहत निर्मला देवी निवासी नंगल चौक ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह नंगल चौक बाजार में अपने पोते के लिए पटाखे लेने आई थी। बाजार में पोता आर्यन भी उसके साथ चल रहा था। अचानक बाइक सवार निलेश कुमार निवासी चटवाल ने उसके पोते आर्यन ठाकुर (10) को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाया और तुरंत सिविल अस्पताल देहरा ले गये, लेकिन वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद टांडा के लिए रेफर कर दिया। डीएसपी रेणु शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन