फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पानी के समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

पानी के समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
Kangra Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। पीने के पानी को लेकर स्थानीय पंचायत के लोगों ने मंगलवार को आईपीएच कार्यालय भवारना में प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि भवारना में काफी समय से पानी की समस्या चल रही है, मगर विभाग ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। मजबूरन लोगों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। भवारना पंचायत में काफी समय से लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार लोग आईपीएच विभाग के भवारना स्थित कनिष्ठ अभियंता कार्यालय में एकत्रित होकर समस्या से विभाग को अवगत करवा चुके हैं। हर बार विभाग समस्या का हल निकालने की बात कर अपना पल्लू झाड़ लेता है। भवारना में पानी की समस्या होना आम बात हो गई है। पंचायत प्रधान तनु भारती, पंचायत सदस्य विंता देवी, सुरेंद्र सूद, विनोद कुमार, सुभाष परमार, अक्षय, अनूप कुमार, अश्वनी, वृज बाला सूद, रेखा सूद, सुदर्शना सूद, मंजू बाला, सीमा देवी, पिंकी और अन्य लोगों ने भवारना के आईपीएच कार्यालय में विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान तनु भारती ने बताया कि भवारना के लिए 1977 में बना पानी का स्टोरेज टैंक अब छोटा पड़ गया है। उन्होंने विभाग से इस बारे में उचित कदम उठाने की मांग की है। उधर, कनिष्ठ अभियंता पटियाल ने कहा कि समस्या का हल किया जाएगा। आईपीएच विभाग के एसडीओ दलेर चौधरी ने बताया कि उन्हें समस्या के बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed