{"_id":"19-65196","slug":"Kangra-65196-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस प्रश्नोत्तरी में ज्वाली स्कूल रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस प्रश्नोत्तरी में ज्वाली स्कूल रहा प्रथम
Kangra
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मतलाहड़ में साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान मेले का वीरवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामधन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मेले में 57 स्कूलों के 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
साइंस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रावमापा जवाली ने प्रथम, दयानंद आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा ने द्वितीय और रावमापा नगरोटा सूरियां ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ ग्रामीण में हिम किड्स कान्वेंट स्कूल जवाली ने प्रथम, रावमापा जवाली ने द्वितीय और रावमापा अमलेला ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर ग्रामीण वर्ग में आदर्श भारती पब्लिक स्कूल सुखनाड़ा ने प्रथम, राजकीय मिडल स्कूल खब्बल ने द्वितीय और राजकीय मिडल स्कूल बासा ने तृतीय स्थान हासिल किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में अंकिता प्रथम और रावी द्वितीय रहीं। वरिष्ठ ग्रामीण वर्ग में राजकीय मिडल स्कूल गुलेर के हर्ष गोरा ने प्रथम और हिम किड्स कान्वेंट स्कूल जवाली के सार्थक शर्मा ने द्वितीय, जबकि जूनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलेला की आकांक्षा ने प्रथम और हिम किड्स कान्वेंट स्कूल जवाली के प्रशांत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। साइंस मॉडल प्रतियोगिता में नगरोटा सूरियां स्कूल की अंकिता प्रथम, पलोहड़ा स्कूल से अभिषेक द्वितीय और आदर्श भारती स्कूल सुखनाड़ा के अजय कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया गया। मुख्यातिथि रामधन शर्मा ने प्रतिभागियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर साइंस विज्ञान मेला परामर्शदाता नीना कटोच, जवाली स्कूल के प्रिंसिपल जोगिंद्र सिंह बग्गा, गुगलाड़ा के प्रिंसिपल सुरेश शर्मा, अमनी स्कूल से महेंद्र सिंह, भरमाड़ स्कूल से विजय कौंडल, अमलेला स्कूल के प्रिंसिपल तरसेम सिंह, मतलाहड़ के पूर्व प्रधान साधू राम सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।