{"_id":"19-64416","slug":"Kangra-64416-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेम सिंह एमपीडब्ल्यू के प्रदेशाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेम सिंह एमपीडब्ल्यू के प्रदेशाध्यक्ष
Kangra
Updated Tue, 23 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ (एमपीडब्ल्यू) के प्रदेशाध्यक्ष मंडी के हेम सिंह ठाकुर बने हैं। धर्मशाला में हुए एमपीडब्ल्यू प्रदेश कार्यकारिणी के चुनावों में हेम सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। ऊना जिले के केके सहगल महासचिव बनाए गए हैं। एमपीडब्ल्यू पंजाब प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ढिल्लो और हरियाणा अध्यक्ष लाजवंति बेवाल की अध्यक्षता में चुनाव हुए। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश कार्यकारिणी में कांगड़ा की सुमन परमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोलन की सीमा ठाकुर और कुल्लू की रेखा मेहता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष ज्ञान ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एलआर वर्मा, पदम ठाकुर, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कांगड़ा अध्यक्ष रशम चंद, वरिष्ठ उपप्रधान विवेक गुलेरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अध्यक्ष कालीदास, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ पूर्व अध्यक्ष शिव कपूर, पूर्व अध्यक्ष रजिंद्र पठानिया और महासंघ के संस्थापक सदस्य जगदीश चंद आदि उपस्थित रहे।
---
कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन
एमपीडब्ल्यू एवं पर्यवेक्षक संघ के महासचिव रवि स्याल ने बताया कि चुनावों से पूर्व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा के साथ बैठक कर विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। इस दौरान संघ के पिछले वर्ष की गतिविधियों और आगामी समय में होने वाली गतिविधियों बारे भी विचार विमर्श किया गया।