{"_id":"19-64413","slug":"Kangra-64413-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकलोडगंज में जुटेंगी सुंदरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैकलोडगंज में जुटेंगी सुंदरियां
Kangra
Updated Tue, 23 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। मैकलोडगंज के टीपा में अक्तूबर में मिस हिमालयन पेजेंट होगा। यह चार और पांच अक्तूबर को दो दिन चलेगा। इसमें हिमालय के साथ लगते राज्यों की सुंदरियां भाग लेंगी। यह पारंपरिक संस्कृति पर आधारित होगा। इसमें स्विम राउंड नहीं होगा। मिस हिमालयन पेजेंट में पांच राउंड होंगे। चार अक्तूबर को एक दिन के लिए टॉक और टैलेंट राउंड होगा। पांच अक्तूबर को परिचय, पारंपरिक पोशाक और साक्षात्कार होगा। मिस हिमालयन पेजेंट की विजेता को एक लाख, पहली उपविजेता को 50 हजार, दूसरी उपविजेता को 25 हजार की राशि बतौर इनाम दी जाएगी। इससे पहले मिस हिमालयन पेजेंट का पहला संस्करण 2012 में हुआ था। मिस हिमालयन पेजेंट के निर्माता एवं निर्देशक लोबसंग वांगयाल ने बताया कि सुंदरियां मिस हिमालया डॉट कॉम वेबसाइट पर आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन