{"_id":"19-64095","slug":"Kangra-64095-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले तिल, तेल चढ़ाकर भोले से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले तिल, तेल चढ़ाकर भोले से लिया आशीर्वाद
Kangra
Updated Sun, 14 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। भादो माह के अंतिम शनिवार के मेले को महाकाल मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने शनि शीला पर काले तिल, तेल, हाम तथा काले रंग की वस्तुएं भेंटकर शनि देव और महाकाल का आशीर्वाद लिया। सुबह तीन बजे ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारों का सिलसिला शुरू हो गया और देर रात तक जारी रहा। शाम तक श्रद्धालुओं की करीब एक किलोमीटर की लंबी लाइन लगी रही।
मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम ऋगवेद ठाकुर, सचिव तथा तहसीलदार डीसी ठाकुर और मंदिर अधिकारी सुरेश, सुरिंद्र, अनिल व्यास प्रबंधों के लिए उपस्थित रहे। मंदिर न्यास के सदस्यों रमेश उपाध्याय, रमेश शर्मा, होशियार सिंह मेहता, प्रीतम कटोच, कुलविंद्र राणा, विलायती राणा, पूर्ण वख्शी, नरेश शर्मा सुरेश सिपहिया और अन्य मुकेश शर्मा, विरेंद्र सूद, तिलक डोगरा, कुशल, अनंत राम, संसार चंद, शशी देवी, सुरेश राणा, रवि ने भी सहयोग दिया। संतराम महाविद्यालय के स्काउट एंड गाइड तथा पुलिस के जवान भी इस दौरान मौजूद रहे। मंदिर पुजारी राम कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी।