{"_id":"19-61229","slug":"Kangra-61229-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप हिंदुओं के गंभीर मुद्दाें को उठाएगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप हिंदुओं के गंभीर मुद्दाें को उठाएगी
Kangra
Updated Wed, 25 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व हिंदू परिषद के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन में विहिप के केंद्रीय मंत्री धर्म नारायण शर्मा ने कहा कि देश व विदेशों में हिंदुओं के हो रहे धर्मांतरण चिंता का विषय है। इसे पूर्ण रूप से मिटाने का कार्य विश्व हिंदू परिषद करेगी। हिमाचल में भी ईसाइयों की ओर से हिंदुओं के धर्म परिवर्तन करवाने पर चिंता व्यक्त की गई। सख्ती से धर्मांतरण न हो इसका प्रयास होना चाहिए। लव जेहाद के विरुद्ध भी सख्त कानून बनाने की जरूरत है। विदेशी धन पर पूर्णतय: प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, ताकि राष्ट्रविरोधी ताकतें जो देश को खोखला करना चाहती हैं, अपने मकसद में सफल न हों। भारत का चित्र-चरित्र बदलने के प्रयास हो रहे हैं, जिन्हें पूर्ण रूप से रोका जाएगा। केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। एक वर्ष के बाद विहिप हिंदुओं के गंभीर मुद्दाें को पूरा करवाने के लिए संघर्षशील रहेगी। जिन हिंदुओं के मंदिराें का सरकारी अधिग्रहण किया गया है, वापस सरकार के अधिग्रहण से मुक्त करवाने का प्रयास किया जाएगा। हिंदुओं के मंदिरों को जहां तोड़ा गया है, इस पर भी विहिप कड़ा रुख अख्तियार करेगी।
विज्ञापन