फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कृषि विवि में कई अफसरों के बदले विभाग

कृषि विवि में कई अफसरों के बदले विभाग

Thu, 13 Feb 2014 05:44 AM IST
Kangra
Kangra Updated Thu, 13 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर में कई अधिकारियों के दूसरे विभागों में तबादले कर दिए गए हैं। साथ ही एक दर्जन कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। यह तबादले विवि के अंदर ही किए गए है। जबकि, एक कर्मचारी को पदोन्नत कर धौलाकुआं भेजा गया है। कृषि विवि में डा. नीलम शर्मा को रसायन एवं जैव रसायन विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डा. सतीश पाल को कृषि जैव तकनीक विभाग, डा. एके पांडा को प्रसार निदेशालय और डा. विनोद शर्मा को पशु आहार विभाग में बदला गया है। डा. केबी नागल को पशु उत्पाद तकनीक विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया। ओंकार चंद, कर्म चंद, तिलक राज, महेंद्र कुमार, लाजपत राय को लेबोरेटरी एटेंडेंट और गुरमीत सिंह, बाबू राम, वीर सिंह, रमेश चंद, रमेश कुमार, बैणी प्रसाद, पुरुषोत्तम चंद, जोगेंद्र लाल, होशियार सिंह को फील्ड अस्सिटेंट बनाया गया है। जबकि, प्रीतम सिंह को टेक्निकल ग्रेड बन बना कर उनको धौलाकुआं (सिरमौर) बदला गया है। साथ ही बेलदार मुनी चंद अब कृषि विवि वीआईपी रेस्ट हाउस में सेवाएं देंगे। विवि के कुलपति डा. केके कटोच के कार्यभार संभालते ही अब तक करीब सात दर्जन कर्मचारियों और अधिकारियों की प्रमोशन हो चुकी है। कृषि विवि के संयुक्त निदेशक डा. हृदय पाल सिंह ने बताया कि उक्त कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed