Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Palampur court verdict: Wife granted divorce due to husband's cruelty

पालमपुर कोर्ट का फैसला : पति की क्रूरता पर पत्नी को तलाक

Sat, 07 Nov 2026 01:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Palampur court verdict: Wife granted divorce due to husband's cruelty
धर्मशाला। पालमपुर पारिवारिक न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने पत्नी की तलाक याचिका को आंशिक रूप से स्वीकार किया। पति के व्यवहार को क्रूरता मानते हुए विवाह विच्छेद की डिक्री जारी करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश धीरू ठाकुर की अदालत ने यह फैसला सुनाया। यह मामला हिंदू विवाह अधिनियम के तहत दायर तलाक याचिका से संबंधित था। महिला का विवाह सितंबर 2009 में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। उनकी एक बेटी भी है। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद पति और उसके परिवार ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। उसके साथ गाली-गलौज, अपमानजनक व्यवहार और मारपीट की जाती थी। पति पर शराब पीने, जुआ खेलने और नशीले पदार्थों के सेवन का भी आरोप था। अदालत ने मामले के तथ्यों और उपलब्ध रिकॉर्ड का अवलोकन किया। पति का व्यवहार मानसिक और शारीरिक क्रूरता की श्रेणी में माना गया। अदालत ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी की सुरक्षा को भी महत्वपूर्ण माना।
विज्ञापन

महिला ने अदालत को बताया कि उसकी दाहिनी आंख की रोशनी पूरी तरह जा चुकी है। बाईं आंख से भी उसे बहुत कम दिखाई देता है। पति और उसके परिवार को शादी से पहले इस स्थिति की जानकारी थी। इसके बावजूद वे उसकी शारीरिक स्थिति का मजाक उड़ाते थे। पति उसे बेटी को जन्म देने पर ताने मारता था, क्योंकि वह बेटा चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने कई बार धमकी दी कि मौका मिलने पर वह उसे और उसकी बेटी को तेज रफ्तार ट्रेन के सामने धक्का दे देगा। कोरोना महामारी के दौरान मई 2020 में पति ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद महिला मई 2021 में अपने पिता के साथ मायके लौट आई। महिला का आरोप था कि पति ने वैवाहिक जीवन में उसे और बेटी को आर्थिक सहायता नहीं दी। वह अपनी आजीविका के लिए दिल्ली में घरेलू सहायिका का काम करती थी और बेटी की पढ़ाई का खर्च भी स्वयं उठाती थी।

पति ने कई बार धमकी दी कि मौका मिलने पर वह उसे और उसकी बेटी को तेज रफ्तार ट्रेन के सामने धक्का दे देगा। कोरोना महामारी के दौरान मई 2020 में पति ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद महिला मई 2021 में अपने पिता के साथ मायके लौट आई। महिला का आरोप था कि पति ने वैवाहिक जीवन में उसे और बेटी को आर्थिक सहायता नहीं दी। वह अपनी आजीविका के लिए दिल्ली में घरेलू सहायिका का काम करती थी और बेटी की पढ़ाई का खर्च भी स्वयं उठाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed