{"_id":"6aee382fe58ac7f58005dbd0","slug":"some-bought-gold-others-brought-home-a-broom-some-acquired-utensils-while-for-others-the-car-of-their-dreams-arrived-kangra-news-c-95-1-kng1060-265207-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: किसी ने खरीदा सोना, कोई लाया झाड़ू, कहीं बर्तन तो किसी के घर आई सपनों की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: किसी ने खरीदा सोना, कोई लाया झाड़ू, कहीं बर्तन तो किसी के घर आई सपनों की गाड़ी
विज्ञापन
रोहित कुमार, कचहरी अड्डा
धर्मशाला। धनतेरस पर जिले में किसी ने घर की खुशहाली के लिए सोने-चांदी के आभूषण खरीदे तो किसी ने शुभ शगुन के तौर पर झाड़ू और कौड़ियां लीं। कहीं बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही तो कहीं परिवार अपनी पसंद की नई गाड़ी घर ले जाते नजर आए।
शुक्रवार को कांगड़ा जिले के बाजारों में सुबह से देर शाम तक खरीदारी का उत्साह देखने को मिला। शुभ मुहूर्त में खरीदारी की परंपरा ने बाजारों की रौनक बढ़ा दी। व्यापारियों के अनुमान के अनुसार जिले में करीब 200 से 300 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर और अन्य प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
सोने-चांदी की 30 करोड़ की खरीदारी का अनुमान
सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का असर सर्राफा कारोबार पर देखने को मिला। जिला कांगड़ा स्वर्णकार संघ के प्रधान अजय वर्मा ने बताया कि कीमतों में तेजी के कारण पिछले वर्ष की तुलना में कारोबार लगभग आधा रहा। जिले में सोने-चांदी की करीब 20 से 30 करोड़ रुपये की खरीदारी का अनुमान है। वहीं, पपरोला के ज्वैलर माणिक वर्मा के अनुसार हाल के दिनों में कीमतों में गिरावट का फायदा ग्राहकों ने उठाया। लोगों ने शादी समारोहों के अलावा भी सोने की खरीदारी की, जिससे उनके यहां पिछले वर्ष के मुकाबले अच्छा कारोबार रहा।
विज्ञापन
वाहनों और बर्तनों की खरीदारी ने संभाला बाजार
ऑटो मोबाइल क्षेत्र में कारोबार बेहतर रहा। कांगड़ा के ऑटो मोबाइल कारोबारी राज कुमार ने बताया कि महंगाई के बावजूद पिछले वर्ष के लगभग बराबर बिक्री हुई है। दिवाली और भैयादूज पर कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है। उधर, धर्मशाला के बर्तन विक्रेता सतीश भट्ट के अनुसार सुबह ग्राहकों की आवाजाही कम थी लेकिन शाम तक बिक्री में तेजी आई। इस बार तांबे और पीतल के बर्तनों की मांग भी अच्छी रही।
ऑनलाइन खरीदारी से इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार प्रभावित
धर्मशाला के इलेक्ट्रॉनिक विक्रेता प्रशांत अवस्थी ने बताया कि इस बार कारोबार मिला-जुला रहा। ग्राहकों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान में रुचि दिखाई लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग और क्विक डिलीवरी एप के बढ़ते चलन से दुकानों की बिक्री प्रभावित हुई है। वहीं, मनियारी विक्रेता रोहित कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने परंपरा के अनुसार झाड़ू, धनिया, कौड़ियां और नमक की खरीदारी की।
धनतेरस पर कांगड़ा जिले में खूब खरीदारी हुई है। एक दिन में 200 से 300 करोड़ रुपये करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। सुमेश कुमार, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, हिमाचल प्रदेश