फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   रक्कड़ में बारिश और तूफान में मचाई तबाही

रक्कड़ में बारिश और तूफान में मचाई तबाही

Mon, 16 Sep 2013 05:38 AM IST
Kangra
Kangra Updated Mon, 16 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। देहरा उपमंडल की रक्कड़ तहसील में रविवार शाम बारिश और तूफान ने खूब तबाही मचाई। शाम को शुरू हुई बारिश व तूफान से इलाके में दो दर्जन मकानों की छतें उड़ गईं तथा दो मकान गिर गए। वहीं भारी तूफान से एनएच-70 पर यातायात बंद हो गया। सड़क-मार्ग पर जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से इलाके में जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग अंब-हमीरपुर पूरी तरह से ठप हो गया है। वहीं देर शाम पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई और पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। देर रात तक इलाके में मूसलाधार बारिश जारी रही।
विज्ञापन

वहीं मूसलाधार बारिश व तूफान के चलते प्रशासन की ओर से प्रभावितों को किसी तरह की कोई खास सहायता नहीं मिल पाई। घरों की छतें उड़ जाने से लोगों को आसपास के घरों में शरण लेनी पड़ी। समूची कांगड़ा घाटी में रविवार शाम को मूसलाधार बारिश हुई। लेकिन देहरा के रक्कड़ इलाके में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। वहीं रक्कड़ पंचायत के प्रधान संजय कुमार का कहना है कि इलाके में एक दर्जन से ज्यादा घरों की छतें उड़ गईं। जबकि दो घर ढह गए। प्रशासन को सहायता के लिए सूचित कर दिया गया है। उधर, रक्कड़ चौकी प्रभारी वरिंद्र कुमार का कहना है कि इलाके का दौरा कर प्रभावित लोगों की सहायता की जा रही है। भारी बारिश के कारण इलाके में खूब तबाही मची है। वहीं समूचे जिला कांगड़ा में मूसलाधार बारिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed