फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   संस्कृत के पेपर में कुल अंक 85 पर जोड़ 88

संस्कृत के पेपर में कुल अंक 85 पर जोड़ 88

Fri, 15 Mar 2013 05:31 AM IST
Kangra
Kangra Updated Fri, 15 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षाओं के चलते वीरवार को आयोजित दसवीं कक्षा के संस्कृत विषय के पेपर में भी एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी प्रश्न पत्र में कुल 85 अंकों का पेपर डाला गया। लेकिन सी-सीरिज के प्रश्न पत्र में अंकों का कुल जोड़ 88 था।
विज्ञापन

परीक्षार्थी 85 नंबर का पेपर पूरा कर चुके थे। लेकिन तीन नंबर के एक्स्ट्रा प्रश्नों ने उन्हें दुविधा में डाले रखा। परीक्षकों के कहने पर ही परीक्षार्थी परीक्षा हाल से निकले। प्रश्न पत्र की गहनता से जांच करने पर परीक्षकों ने पाया कि इसमें तीन नंबरों का जोड़ अधिक है। नियमानुसार संस्कृत पेपर में लिखित परीक्षा 85 अंकों की होती है। जबकि 15 नंबर इंटरनल एसेसमेंट के डालकर 100 अंक होते हैं। लेकिन वीरवार को हुए संस्कृत पेपर के सी-सीरिज में इन अंकों का जोड़ 85 की बजाय 88 बन गया। इससे एक बार शिक्षा बोर्ड पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त केंद्र मुख्य शिक्षक ईश्वर सिंह गुलेरिया, पवना कुमारी, भुवनेश शर्मा, कुलदीप धीमान, सुरेश शर्मा, सुरेश कुमार, एसएमसी प्रधान कुलदीप, सरवन कुमार समेत कई बुद्धिजीवियों ने बोर्ड की कार्यप्रणाली की कड़ी आलोचना की है। वहीं शिक्षा बोर्ड की सचिव राखिल काहलों ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आ चुका है तथा इसके जिम्मेदार स्टाफ पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed