{"_id":"19-43584","slug":"Kangra-43584-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 65 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 65 हजार
Kangra
Updated Fri, 15 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडवाल (कांगड़ा)। स्थानीय संजूर निवासी जोगिंद्र सिंह पुत्र भगत राम ने एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाल लेने की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार जोगिंद्र सिंह का पंजाब नेशनल बैंक की शाखा नूरपुर में खाता है। उन्होंने छह मार्च को बैंक के नूरपुर स्थित एटीएम से 15 हजार रुपए की राशि निकाली।
उसी दौरान पास खड़े अन्य व्यक्ति ने उसके साथ एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर ली। इसका उसे कोई पता नहीं चल पाया। जब वह उसी एटीएम से 11 मार्च को पैसे निकालने के लिए आया तो उसका कार्ड बार-बार एटीएम मशीन में डालने पर मशीन लगाए गए कोड को गलत दर्शाने लगी। इस बारे में उन्होंने बैंक मैनेजर से बात की तो पता चला कि उसका कार्ड बदला जा चुका है और उसमें से 65000 हजार की राशि विभिन्न एटीएम से निकाली जा चुकी है। उनके पास जो एटीएम कार्ड है, वह किसी हरभजन सिंह निवासी दशमेश नगर (होशियारपुर) का है। वहीं शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए डीएसपी नूरपुर राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एटीएम से संबंधित बैंक से सीसीटीवी फुटेज की मांग की गई है। जल्द ही आरोपी की पहचान करके उसे धर दबोचा जाएगा।