फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पंचायत कबाड़ी में मृत मिला तेंदुआ

पंचायत कबाड़ी में मृत मिला तेंदुआ

Fri, 14 Dec 2012 05:30 AM IST
Kangra
Kangra Updated Fri, 14 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। निकटवर्ती ग्राम पंचायत कबाड़ी में वीरवार सुबह मृत हालत में मिले एक तेंदुए से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चीते के नाखून और दांत भी तोड़ लिए गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत के टीका रन्हूं में बनेर खड्ड के किनारे किसी ने सुबह मृत तेेंदुए को देखकर पंचायत प्रधान रमेश वालिया को सूचित किया। उन्होंने तुरंत मलां स्थित वन अधिकारी को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन रेंज अधिकारी मलां रमेश डढवाल ने बताया कि इस मृत नर तेंदुए की उम्र लगभग ढाई वर्ष है। यह छह फीट लंबा था। छाती तथा पीठ वाले हिस्से से पहले से ही गंभीर रूप से घायल था। यह तेंदुआ कुछ माह पूर्व ही किसी फाही की तार से गंभीर रूप से घायल हो चुका था, क्योंकि उसकी छाती में लोहे की तार लिपटी हुई थी, जिससे उसके शरीर में गंभीर जख्म हो गए थे। मृत हालत में मिले इस तेंदुए के किसी द्वारा दांत व नाखून तोड़ लिए गए थे। रेंज अधिकारी ने बताया कि तीन दिन पूर्व किसी व्यक्ति ने एक तेंदुआ सिहूंड गांव की सड़क पर भी देखा था। संभवत: यह वही तेंदुा हो सकता है। उन्होंने बताया कि नगरोटा बगवां पुलिस थाने में इसकी रपट दर्ज करवाकर मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed