{"_id":"19-39049","slug":"Kangra-39049-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिताब के लिए लगाई रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिताब के लिए लगाई रेस
Kangra
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के प्राचार्य एसएस गिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए खेल दिवस का शुभारंभ किया।
खेल दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग की डिस्कस स्पर्धा में निकेश ने प्रथम, जितेंद्र ने दूसरा व रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, छात्रा वर्ग में मोनिका ने प्रथम, रजनी ने द्वितीय व कृष्णा ने तीसरा स्थान पाया। छात्र वर्ग की थ्री लैग रेस प्रतियोगिता में पंकज व निखिल की जोड़ी ने प्रथम, सुमन व शम्मी ने द्वितीय तथा संदीप व अतुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि छात्रा वर्ग में कृष्णा व आरती ने प्रथम, रजनी व अनीता ने द्वितीय तथा संजना व मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका रेस के छात्र वर्ग में रजनी ने पहला, आरती ने दूसरा और कृष्णा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की मटका फोड़ स्पर्धा में जगतार व सुमित ने प्रथम, निखिल व पंकज ने द्वितीय और सचिन व जितेंद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्पून रेस प्रतियोगिता में संजना ने प्रथम, मोनिका कटोच ने दूसरा और रजनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि सैक (बोरी) रेस प्रतियोगिता में जगतार सिंह ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय व सुमन शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय की खेल अधिकारी बीना मनकोटिया भी उपस्थित रहीं।