फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बच्चों की न वर्दी बची न किताबें

बच्चों की न वर्दी बची न किताबें

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Kangra
Kangra Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुलथान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल के लुआई गांव में भीषण अग्निकांड़ ने डेढ़ दर्जन से अधिक परिवारों का सर्दी के मौसम में इस कड़कती ठंड में जीना मुहाल कर दिया है। प्रभावित परिवार अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के यहां रात गुजार रहे हैं। वहीं, आगजनी के दूसरे दिन बुधवार को प्रभावित परिवारों के स्कूली बच्चे राख के ढेर में अपनी किताबें, वर्दियों समेत स्कूली सामान ढूंढते नजर आए। ग्यारहवीं कक्षा के नागेंद्र, दसवीं कक्षा के गुड्डू, कविता, आरती और सुनीता, आठवीं कक्षा की भारती, पांचवीं कक्षा की अंकिता और दूसरी कक्षा के विशाल ने बताया कि गत दिवस इस आगजनी से उनके रिहायशी मकानों समेत स्कूली किताबें, वर्दियां और अन्य सामान भी जल गया है। विद्यार्थियों ने बताया कि अब न तो उनके पास पहनने को वर्दी है और न ही पढ़ने को किताबें। स्थानीय पंचायत प्रधान शांता देवी और उनके रिश्तेदारों ने बुधवार को प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करवाई, जबकि दूसरे दिन प्रशासन की ओर से कोई भी नुमाइंदा घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान हरिचंद और ऋषि राज ने कहा कि प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को चार-चार हजार रुपये और कंबल देकर अपनी जिम्मेवारी निभा दी है। जबकि 17 अन्य प्रभावित परिवारों को कुछ नहीं दिया गया। उधर, कानूनगो चंद्र प्रकाश ने कहा कि विभाग प्रभावित परिवारों की रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed