{"_id":"19-38919","slug":"Kangra-38919-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आया नैनो का विजेता!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आया नैनो का विजेता!
Kangra
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। रेडक्रास मेले के बहाने कांगड़ा जिला रेडक्रास सोसायटी धर्मशाला का राजस्व बढ़ गया है। सोसायटी ने टाटा नैनो कार के लक्की ड्रा के लिए पौने तीन लाख की टिकट बेची हैं। जबकि इस कार की शोरूम कीमत डेढ़ लाख से भी कम है। इसके अलावा स्कूटी तथा एलईडी व वाशिंग मशीन समेत अन्य पुरस्कार के लिए भी लाखों की टिकट बिकी हैं। लेकिन दूसरी तरफ रेडक्रास मेले का लक्की ड्रा संदेह के दायरे में भी आया गया है।
सोसायटी ने मेले में लक्की ड्रा का बंपर इनाम नैनो कार रखी थी। वहीं मेले के समापन अवसर पर गत दिवस लक्की ड्रा भी निकाला गया। इसमें टिकट नंबर 008279 को नैनो कार निकली है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि लक्की ड्रा के दूसरे दिन भी इस कार का विजेता कार लेने धर्मशाला नहीं पहुंचा। इससे यह भी संदेह हो रहा है कि कुछ टिकटें अभी बिकी नहीं हैं। हालांकि रेडक्रास सोसायटी इस टिकट के बिकने का तर्क दे रही है। वहीं चौंकाने वाली बात तो यह भी है कि लक्की ड्रा में टिकट नंबर 073064 को स्कूटी इनाम में निकली है। लेकिन इस टिकट का मालिक भी स्कूटी को लेने धर्मशाला नहीं पहुंचा है।
उधर, रेडक्रास सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि बिकी हुई टिकटों से ही मेले में लक्की ड्रा निकाला गया है। नैनो कार नंबर की टिकट का विजेता पालमपुर से है, चूंकि इस सीरियल की टिकट का पैड बिक्री के लिए एसडीएम पालमपुर कार्यालय में भेजा गया था। उन्होंने कहा कि जल्द ही नैनो कार और स्कूटी के मालिक अपने इनाम ले जाएंगे।